ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में मेट्रो शुरू होने के बाद कांग्रेस विधायक राजेंद्र जून ने एक जनसभा का आयोजन किया। जनसभा में सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भविष्य में बीजेपी के सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने के अलावा बीजेपी पर जमकर निशाना भी साधा।
बहादुरगढ़ पहुंचे रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। मेट्रो के उद्घाटन अवसर पर बोलने न देने से नाराज दीपेंद्र हुड्डा के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने एक सभा का आयोजन किया था। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में दीपेंद्र ने कहा कि बीजेपी ने जैसा रवैया उनके साथ अपनाया है। उसे देखकर वो आगे उनके हर कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। दीपेंद्र यहीं नहीं रुके, दीपेंद्र ने कहा कि खट्टर सरकार ने मर्यादा नहीं रखी। बाढ़सा गांव में एम्स के भूमि पूजन निमंत्रण में उन्हें बुलाकर भी कैंसल कर दिया। इसी तरह मेट्रो के उद्घाटन पर बुलाकर बोलने नहीं दिया।
ऐसा करके सरकार ने छोटी मानसिकता का परिचय दिया है। एमएसपी के मामले में भी दीपेंद्र ने सरकार पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को फ्लाइट पकड़कर चेन्नई जाना चाहिए और वहां जाकर स्वामीनाथन जी से बात करनी चाहिए। बहादुरगढ़ में मेट्रो के उद्घाटन अवसर पर हुड्डा परिवार और सरकार के बीच शुरू हुई जंग लगातर जारी है। देखने वाली बात ये होगी कि अब सरकार की और से इस मामले में क्या प्रतिक्रिया आती है।


