पुलिस और किन्नरों में हुई झड़प, तीनों किन्नर लोगों की गाड़ियां रोक कर कर रहे थे परेशान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कल रात जालंधर के नकोदर चोंक में तीन किन्नरों की पुलिस के साथ झड़प हो गयी | पुलिस के एसीपी सतिंदर चड्डा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कल रात जालंधर के नकोदर चोंक में तीन किन्नरों की पुलिस के साथ झड़प हो गयी | पुलिस के एसीपी सतिंदर चड्डा के अनुसार रात को उनका एक एएसआई अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर था | इस बीच वहां खड़े तीन किन्नर लोगों की गाड़ियों को रोककर उन्हें परेशान करते हुए दिखे |

जब पुलिस ने इन लोगों को रोका तो इन्होंने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया | जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे और किन्नरों के खिलाफ पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया | उधर वहां मौजूद लोगों ने भी कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही थी किन्नरों ने वहां हंगामा किया | वहीं किन्नरों का कहना है कि वो वहां अपने काम से खड़े थे पुलिस ने उन्हें परेशान किया |

Watch Video

https://youtu.be/ghFEf4EQPwQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *