युवती को नशे में धकेलने और शारीरिक शोषण के आरोपी DSP Dhillon का बड़ा रिमांड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना की युवती को नशे का आदि बनाने और उसके साथ रेप करने के आरोपों में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना की युवती को नशे का आदि बनाने और उसके साथ रेप करने के आरोपों में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों को शनिवार को 4 दिन के रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मोहाली जिला अदालत पेश किया गया | पुलिस ने ढिल्लों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने की अर्जी कोर्ट में फ़ाइल की कोर्ट दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद ढिल्लों को 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया है |

वही ढिल्लो के वकील इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया । बचाव पक्ष के वकील विक्रम का कहना है कि ढिल्लों का राणा गुरजीत से विवाद है, जिसे लेकर यह सारा ड्रामा रचा गया है । एडवोकेट विक्रम का यह भी कहना था की आरोप लगाने वाली युवती ने मीडिया के सामने पहले कहा कि उसके साथ दुराचार की कोशिश की गई। फिर कहा कि दुराचार हुआ। हालांकि  पेशी के दौरान ढिल्लों को क्राइम ब्राच की टीम ने अदालत परिसर में किसी से बात नहीं करने दी।

आरोपी को पुलिस अधिकारी कोर्ट के पिछले दरवाजे से लेकर आये और वही से वापिस गए ।वही इस मसले पर आईजी राजेश कौशल ने बताया कि हम सही दिशा में जा रहे है। आरोपी से उन जगहों की शिनाख्त करवानी है जहां पर आरोपी ने वारदातों को अंजाम दिया।  इस मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे है। जिस का खुलासा अभी नहीं कर सकते।

Watch Video 

https://youtu.be/WlBsVguPgqk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *