विज और चौटाला परिवार के रिश्तों में आई दरार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की जुबानी लड़ाई अब कोर्ट में पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्री की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की जुबानी लड़ाई अब कोर्ट में पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से सांसद दुष्यंत चौटाला को नशेड़ी कहे जाने पर दुष्यंत ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। केस में अब 14 अगस्त को दुष्यंत की कोर्ट में गवाही होगी। उधर, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नोटिस मिलने पर उसका जवाब देने और दुष्यंत पर मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

HISSAR COURT

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और चौटाला परिवार में काफी गहरे संबंध रहे है, लेकिन लगता है कि अब इन रिश्तों में दरार पड़नी शुरू हो गई है। यहीं कारण है कि विज अब कांग्रेस के साथ-साथ इनेलो पर भी खुलकर बोल रहे है। इसी के चलते अनिल विज की ओर से सांसद दुष्यंत चौटाला को नशेड़ी कहे जाने पर अब दुष्यंत ने विज ने खिलाफ हिसार कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है।

dushyant choutala 1

सांसद दुष्यंत चौटाला की माने तो विज ने 3 अप्रैल को उन्हें नशेडी कहा था। विज ने ये भी कहा था कि दुष्यंत जिस इलाके से आते है, वहां नशे का कारोबार होता है। दुष्यंत ने बताया कि इसके लिए उनकी ओर से विज को लीगल नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन विज ने न तो उसका जवाब दिया और न ही माफी मांगी। दुष्यंत ने बताया कि कोर्ट ने मामले में 14  अगस्त की तारीख तय की है। उसी दिन उनकी गवाही भी होगी और विज को भी नोटिस जारी किया जाएगा।

anil-vij

दुष्यंत चौटाला की ओर से मानहानि का केस किए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी अपनी सफाई दी है। विज की माने तो उन्होंने कभी दुष्यंत को नशेड़ी नहीं किया। अब वो खुद ही अपने आप का नशेड़ी कह रहे है। विज ने कहा कि जब उनके पास नोटिस आएगा तो उसका जवाब दे दिया जाएगा। इतना ही नहीं विज ने दुष्यंत पर मामले को लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। विज ने कहा कि उनके चौटाला परिवार के साथ आज भी पहले की तरह ही रिश्ते कायम है। विज और दुष्यंत चौटाला के बीच शुरू हुई ये लड़ाई कहां तक जाएगी और इसका क्या अंजाम होगा ? इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन इतना जरूर तय है कि इस लड़ाई से विज और चौटाला परिवार के रिश्तों में जरूर दरार पड़ सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *