ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब प्रदेश में पूरी तरह से नशा बन्द करवाना के लिए जिला कपूरथला प्रशासन ने भी कमर कस ली है जिस के चलते कपुरथला थाना ने पहल करते हुए नशे की चपेट में आये गावो बूटा के लोगो को प्रेरित करते हुए एक समागम आयोजन किया | जिस में डिप्टी कमीशनर व एस एस पी ने क्षेत्र के लोगो को नशा ना करने और ना बेचने की नसीयत दी !
आप को बता दे कि जिला कपूरथला का गाव बूटा जो की नशा बिकने और करने वालो का मुख्य केंद्र रहा है और अगर बात करे तो तकरीबन 4000 के करीब आबादी वाले गाव में 15 से 20 % लोग सीधे तौर पर नशे के धन्दे से जुड़े है जिस के कारण गाव के लोगों पर बड़ी तदाद में 100 से अधिक एन डी पी एस एक्ट के मामले पिछले एक वर्ष में दर्ज किये गए है | ऐसे गावो को नशे की इस दलदल से निकालने के लिए बनाई गई खास योजना के समागम करवाया गया |
नशा बन्द करवाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर
डिप्टी कमीशनर ने लोगो को नशा ना करने दी नसीयत
लोगो को प्रेरित करवाने के लिए समागम का आयोजन
गांव बूटा नशा बेचने और करने वालो का मुख्य केंद्र


