ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में शिरोमणि अकालीदल की तरफ से कोर ग्रुप की बैठक हुई | जिसमें कई मुद्दों पर पार्टी के सीनियर लीडरशिप ने फैसले लिए | जिसमें मुख्य तौर पर केंद्र की तरफ से MSP पर 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के फैसले पर अकालीदल मलोट में 11 जुलाई को प्रस्तावित रैली करवेगी | जिसमें नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया जाएगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे 11 तारीख को मलोट में होने वाली इस रैली के बीच में पंजाब के साथ हरियाणा और राजस्थान भी शामिल होंगे | जिसमें पार्टी ने फैसला किया है कि जिस तरह की शुरुआत पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने मांग रखते हुए किसानों को बड़ी राहत देने के लिए एक लंबे समय लड़ाई लड़ी तो ये उनकी भी जीत है | साथ ही कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे को रोकने के लिए जो भी कदम उठाए जाएंगे |
उसमें पार्टी साथ देगी लेकिन साथ ही अकाली दल ने सरकार पर सवाल भी खड़ा किया कि जिस तरह से अकाली दल की सरकार के समय में नशे की धरपकड़ हुई और नशे को रोकने के लिए कदम उठाए गए तो विपक्षी दलों के रूप में उस समय कांग्रेस ने इस पर टीका टिप्पणी की और नशे को लेकर के सवाल उठाए | उसमें आज हालात ये हैं कि पंजाब के युवाओं को बाहरी राज्यों में नौकरी लेने में भी परेशानियां सामने आ रही हैं और जिस तरह से पंजाब में डोप टेस्ट जरूरी किया गया है अकाली दल ने उसमें सरकार से मांग की है कि महिलाओं को इस टेस्ट में छूट दी जाए और उनका डोप टेस्ट होना जरूरी ना रखा जाए |
MSP बढ़ाने पर SAD की धन्यवाद रैली
11 जुलाई को मलोट में की जाएगी रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल
नशा रोकने में राज्य सरकार का सहयोग करेगी SAD


