ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार नौजवान नशे की बलि चढ रहे है जिस कारण पंजाब का भविष्य नशे में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पर पंजाब सरकार नशे के कारण हो रही मौतों पर कुछ और ही कहना है। जी हां पंजाब सरकार का कहना है कि पंजाब में नशे के कारण नौजवानों की मौत नहीं हो रही है।
सूत्रों से पता चला है कि सुनील जाखड़ का कहना है कि पजाब में नौजवानों की हो रही मौत का कारण नशा नहीं है क्योकि पंजाब सरकार ने अपने वादे के अनुसार पंजाब में से नशे को पूरी तरह से खत्म कर दिया है जिस कारण अब नशे के जाल में फंस चुके नौजवानों के पास नशा नहीं पहुंचा रहा है और उनकी मौत हो रही है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ने नशे को पंजाब में से खत्म कर दिया है।
जिस कारण नौजवानों को नशा नहीं मिल रहा है और वो मर रहे है। सूत्रों का ये भी कहना है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोगों से अपील की है कि वो पंजाब सरकार के साथ नशे के खिलाफ साथ दें। पंजाब पुलिस को लेकर कहा कि पंजाब पुलिस बस अपना दबदबा दिखाती है और जो भी पुलिसकर्मी नशे को धंधे में शामिल होता हुआ दिखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


