बेटी को बचाने और पढ़ाने की जगह किया जा रहा था कोख में कत्ल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी ने हरि की भूमि हरियाणा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान की शुरूआत की थी.लेकिन उसके बाद भी हरियाणा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी ने हरि की भूमि हरियाणा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान की शुरूआत की थी.लेकिन उसके बाद भी हरियाणा की भूमि से भ्रूण हत्या करने का सिलसिला बंद नहीं हुआ है। आज भी सूबे के कई शहरों में कोख के कातिल बिना किसी रोकटोक के अपने काम को अंजाम देने में लगे हुए है। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम में सामने आया है। डिप्टी सीएमओ सरयू शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि शहर के कार्तिक अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात कराने का काम किया जा रहा है।

RAID

इस पर विभाग ने एक फर्जी मरीज तैयार करके अस्पताल में भेजा। जैसे ही विभाग की भेजी गई फर्जी मरीज ने अस्पताल संचालकों को गर्भपात के लिए 45 हजार रुपये दिए तो विभाग की टीम ने वहां छापामारी कर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि गिरोह के सदस्य गुरुग्राम के अलावा रेवाड़ी और दूसरे जिलों में इस काम को अंजाम दे रहे थे। अब गिरफ्तार लोगों से गिरोह में शामिल दूसरे लोगों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने मौके से पकड़े तीन लोगों को पुलिस के हवाले कर शिकायत दे दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *