ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला सेक्टर-16 में रह रहे एक दंपति ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान सेक्टर-16 निवासी विजय कांत और रेणु के रूप में हुई है। जांच अधिकारी मंजीत ने बताया कि पहले रेणु ने ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी की। घटना की जानकारी मिलने पर विजयकांत अपनी पत्नी की तलाश में उनके पास आया था। विजयकांत ने रेणु की फोटो देखकर उसकी शिनाख्त की थी।
पत्नी के शव की शिनाख्त के कुछ समय बाद विजयकांत ने भी ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को रेणु के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में किसी को भी मौत का जिम्मेवार नहीं ठहराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है कि आखिर पत्नी और उसके बाद पति ने क्यों खुदकुशी की?

