ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब इस वक्त नशे जैसी गंभीर बीमारी के साथ झुलस रहा है और पंजाब के पुलिसकर्मी इस संबंधी बिल्कूल भी गंभीर नजर नहीं आ रहे है। मामला बठिंडा के रामपूरा फूल से सामने आया है। जहां पर एक नशा तस्कर को पकड़ने के बाद उससे रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया।
सूत्रों का कहना है कि थाने के एसएचओ और मुंशी जसपाल सिंह ने एक नशा तस्कर को पकड़ा और तलाशी के दौरान उससे नशे की सामग्री भी बरामद हुई पर एसएचओ और मुंशी जसपाल सिंह ने ने नशा तस्कर से 50000 रूपए की रिश्वत लेकर उसको छोड़ दिया।
इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के मामले में एसएचओ और मुंशी जसपाल सिंह ने को संस्पेड कर दिया गया है। सूत्रों का ये भी कहना है कि पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


