जीएम को ICU में भर्ती कर कहा, PGI  करेंगे रेफर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला रोडवेज के जीएम के रवैये के खिलाफ हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जीएम का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला रोडवेज के जीएम के रवैये के खिलाफ हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जीएम का पुतला बनाकर उसे मानसिक रूप से बीमार बताते हुए खुद ही अस्पताल का ICU बनाकर पुतले को उसमें भर्ती कराया। इतना ही नहीं बकायदा ICU में भर्ती मरीज की तरह जीएम के पुतले को ग्लूकोज भी चढ़ाया गया।

ROADWAYS PROTEST

इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि यदि मैडम का यहां इलाज न हुआ तो वो उसे पीजीआई रेफर कर देंगे। आपकों बता दें कि अंबाला की रोडवेज वर्कशाप में कुछ दिन पहले कुछ कर्मचारियों का आपस में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसका बाद में समझौता भी हो गया था, लेकिन उस मामले में एक कर्मचारी नेता को विभाग ने सस्पेंड कर दिया गया। उसके विरोध में 26 जून से रोडवेज कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *