ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के बारें में एक दूखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुसार अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कैंसर से ग्रस्त है। इसकी जानकारी उन्होने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरीए लिख कर दी है।
सोनाली की इस पोस्ट के बाद पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में दूख का माहौल छा गया है। उन्होने ट्वीट कर लिखा कि कभी कभी जिंदगी से कम से कम उम्मीद करते है तो जिंदगी ने कुछ और ही तय किया होता है।
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) July 4, 2018
मुझे हाल ही में हाई ग्रेड कैंसर हो गया है। मेरे परिवार मेरे दोस्त सभी मेरा साथ और सहयोग दे रहे है। गौरतलब है कि इससे पहले इरफान खान की गंभीर बीमारी के बारें में पता लगा था जिस कारण पूरा ब़ॉलीवुड इंडस्ट्री में खलबली मच गई थी और हाल ही में सोनाली बेंद्रे के बारें में ये जानकारी मिली है जिसके बाद पूरा ब़ॉलीवुड उनकी सलामती दुआ कर रहा है।

