सीएम कैप्टन के कानूनीराज में बेख़ौफ़ बदमाश, थाने में पुलिस के साथ हाथापाई में पुलिस की वर्दी को फाड़ा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में एक तरफ प्रशासन लोगों की कानूनी सुरक्षा का दावा करता है, तो दूसरी तरफ सामने एक ऐसा मामला आया है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में एक तरफ प्रशासन लोगों की कानूनी सुरक्षा का दावा करता है, तो दूसरी तरफ सामने एक ऐसा मामला आया है | जिसने पुलिस की सुरक्षा पर ही सवाल खड़ा कर दिया | थाने में दो पक्षों के बीच राजेनामें को लेकर सुनवाई कर रही पुलिस को पर एक पक्ष ने हमला कर दिया |

कैप्टन के कानूनराज में जब खाकी ही ख़ौफ में जीने को मजबूर हो जाए तो सोचिए आम जनता की क्या बिसात की बेख़ौफ़ घूम सके | ताजा माजरा गुरदासपुर थाने का है | जहां दो पक्षों के बीच पुलिस राजीनामा कराने को लेकर बैठी हुई थी | तभी एक पक्ष ने राजीनामे के दौरान ही हल्ला करना शुरू कर दिया | हंगामा कर रहे युवक को पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की तो, उसने पुलिस अधिकारियों पर ही हमला बोल दिया | इतना ही नहीं बताया जाता है कि इस हंगामें में पुलिस की वर्दी फाड़ दी गई | एक अधिकारी को चोटें भी आई हैं |

फिलहाल पुलिस ने इस झड़प में आरोपी लोगों को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस की असुरक्षा को लेकर सामने आया बड़े मसले में | दरअसल पुलिस एक शिकायत के मसले पर सुनवाई कर रही थी | ये शिकायत आढ़ती सुरिन्दर महाजन ने सुरिन्दर सिंह के खिलाफ दी थी। सुरिन्दर महाजन का आरोप था कि सुरिन्दर सिंह ने उसके साथ आढ़त में धोखा किया है। दोनों पार्टियों को थाने में बुलाकर राजीनामा करवा दिया गया था। आज थाने में उनका आपस में हिसाब करवाना था जिसके लिए एएसआई मनजिन्दर सिंह की ड्यूटी लगी हुई थी। जब दोनों पार्टियों में बात चल रही थी, इसी दौरान सुरिन्दर सिंह के साथ आए गुरनाम सिंह ने बहस शुरू कर दी । इसी दौरान थाने में हंगामा शुरू हो गया |

पुलिस के साथ बदसलूकी मामले में हालांकि आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं | लेकिन मामले ने थाने में पुलिस की ही सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं | आखिर बेख़ौफ़ हो रहे इस तरह के लोगों के पीछे की असली वजह क्या है | क्या राजनीतिक संरक्षण ऐसे लोगों के हौसलों को बुलंद कर रहा हैं |

Watch Video

https://youtu.be/Ya0W4GlzC7M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *