ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो चुकी है पर इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री बेतूका बयान सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि स्वास्थ्य मंत्री ने नशे से हो रही मौतों पर कहा है कि नशे के कारण पंजाब में केवल एक मौत हुई है।
इसके अलावा उन्होने ये भी कहा कि पंजाब में नशे की सप्लाई नहीं हो रही है जिस कारण पंजाब के नौजवानों के पास नशा नहीं पहुंच रहा है। सूत्रों का ये भी कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ने दूसरे नौजवानों की मौत के कारणों की जांच भी करवाई जाएगी।
पर स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान के बाद ये सवाल उठ रहे है कि क्या स्वास्थ्य मंत्री मौजूद समय की स्थिति से बच रहे है या पंजाब की इस समस्य को नजरअंदाज कर रहे है।


