सीलिंग के घबराए स्कूल संचालक, किया प्रदर्शन

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रशासन की ओर से बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के खिलाफ निजी स्कूल संचालकों ने…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रशासन की ओर से बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के खिलाफ निजी स्कूल संचालकों ने एकजुट होकर जमकर प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय के बाहर नारेबाजी करते हुए निजी स्कूल संचालकों ने इस बारे में डीसी को भी ज्ञापन सौंपा। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के जिला प्रधान घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन में स्कूलों को स्थाई मान्यता देने के लिए कई प्रकार की छूट देने की मांग की गई है। डीसी को सौंपे ज्ञापन में स्कूल संचालकों ने स्थाई मान्यता के लिए भूमि में छूट दिए जाने, स्कूल की गाड़ियों को टैक्स फ्री करने की मांग की।

SCHOOL OWNER PROTEST

इस दौरान घनश्याम शर्मा और नितिश तंवर ने प्रशासन की ओर से निजी स्कूलों को बंद करने की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि स्कूलों के बंद हो जाने से हजारों की संख्या में शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। इतना ही नहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से बंद हो रहे स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य पर भी सवाल खड़ा हो जाएगा। उन्होंने स्कूलों पर हो रही कार्रवाई को स्थगित किए जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *