ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पठानकोट से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर एक धमकी से भरा पत्र बरामद हुआ है। इस पत्र में लिखा गया है कि पठानकोट स्टेशन, अमृतसर स्टेशन और फिरोजपुर रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही इस पत्र में ये भी लिखा है कि अमरनाथ यात्रियों को भी नुकसान पहुंचाने की भी बात कही गई है।
सूत्रों का कहना है कि ये पत्र गुरदासपुर रेलवे मास्टर को दिया गया था जिस पर उनका नाम लिखा हुआ था। इसके अलावा इस पत्र पर जैश-ए-मोहम्मद कमांडर का नाम लिखा हुआ है और पत्र के आखिरी में पाकिस्तान से कराची लिखा हुआ है। इस चिट्ठी को पोस्ट नहीं की गई है बल्कि इसको एक सफाई करने वाले कर्मचारी के हाथ में पकड़ाई गई जिसने गुरदासपुर रेलवे स्टेशन के मास्टर को दे दी।
वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि ये किसी व्यक्ति की शरारत भी हो सकती है। पर इस धमकी के बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस चौकस हो कर चैकिंग भी कर रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=Rdp7zMoVqfs&feature=youtu.be


