सेना के इलाके में जंगल से मिला युवक का शव

  आॉनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला कैंट में सेना के शाम नगर इलाके के समीप बने जंगल से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा…

 

आॉनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला कैंट में सेना के शाम नगर इलाके के समीप बने जंगल से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ मिला। मृतक के मुंह पर चोट के निशान भी पाए गए है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी शव की शिनाख्त नहीं की। मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान पुलिस को एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

DEAD BODY FOUND IN ARMY FOREST AMBALA

पुलिस मोबाइल के आधार पर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। स्थानीय निवासी कुलदीप की माने तो मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। उधर, जांच अधिकारी रघुबीर का कहना है कि फिलहाल मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *