ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: देश के बजट में से सबसे ज्यादा रूपये रेलवे के बजट को दिए जाते है | रेलवे भी यात्रियों सुविधाओं के लिए अधिक से अधिक खर्च कर रही है | लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या रेलवे की तरफ से यात्रियों को सुविधाएं पूरी तरह दी जाती हैं? | क्या यात्री रेलवे से मिल रही सुविधाओं से संतुष्ट है ? सुविधाओं के नाम पर यात्रियों को कहीं लूट तो नहीं रहा रेलवे विभाग? देखिए ये रिपोर्ट…
देश में हर दिन लाखों लोग रेलों में सफर करते है | और जाहिर सी बात है यात्री सफर करते है तो खाना पीना तो जरुर खाते है | लेकिन अब दिखाते है आपको वो तस्वीरें जहां पर यात्रियों के लिए खाना बनाया जाता है | जी हां ये तस्वरें है रेल रसोई घर की जहां पर यात्रियों के लिए खाना बनाया जाता है | इन बर्तनों की हालात तो आप देख ही पा रहे की कैसे गंदगी का अंभार लगा हुआ | ये वहीं गंदा तेल है जिसमें आपकों स्वादिष्ट पकोड़े बना कर खिलाएं जाते है | जिसके हालात देखकर तो लगता है कि हफ्तों से ये बदला ही नहीं गया | रसोई में खुले खाना पड़ा है | मधुमक्खियों खाने पर खुले में घूम रही है किसी भी चीज की कोई व्यवस्था नही है और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पानी बेहद गंदा था | खाना बनाने की ऐसी जगह देखकर और इतनी गंदगी देख कर तो स्वच्छ भारत अभियान से विश्वास उठता जा रहा है |
वहीं रेलवे का तो दावा है कि वह सबसे कम दाम में साफ और स्वादिष्ट खाना देता है | लेकिन आप रेलवे के पहले दावे को तो आप देख ही चुके है कि कितना साफ-सूथरा खाना देता है | रसोई में कितनी सफाई है ये भी आप देख ही चुके है लेकिन अब यात्रियों से कम दाम वाली सच्चाई भी जान लेते है उनका क्या कहना है |
कम दाम और सफाई के नाम पर बड़े बड़े दावे करने वाले रेलवे विभाग की सच्चाई तो आप देख और सुन ही चुके है | वहीं रेल यात्रियों का कहना है कि वह इस शोषण की शिकायत विभाग को बहुत बार कर चुके है लेकिन इस संबंध में शिकायतों पर कोई कार्रवाई नही की जा रही | साथ ही साथ यात्रियों का आरोप है कि रेलवे विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर वह बहुत बार शिकायतें कर चुके है | लेकिन लगता है रेलवे विभाग में यात्रियों का सुनने वाला कोई नहीं है |
बड़े बड़े वायदे करने वाले रेलवे विभाग की हकीकत तो आप देख ही चुके है | लेकिन अब सवाल ये उठते है कि रेलवे विभाग से यात्रियों के शिकायतों को क्यों अनसुना कर रहा है | क्यों यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है ? क्यों रेलवे यात्रियों को कम दामों के नाम पर लूटा जा रहा ? ऐसे ही सवाल तो बहुत है लेकिन इनका सब का जवाब किसी के पास नहीं है | रेलवे विभाग चुपी साधे हुए है | ठेकेदार कैमरे से मुंह चुपाते घुम रहे है | प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को देश में बुलेट ट्रेन चलानी है |
Watch Video
https://youtu.be/0J1TpYVHoJ8
