हरियाणा में सीएम का घर और पड़ोस भी नहीं सुरक्षित, चोरी का सीसीटीवी आया सामने

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आम नागरिक तो दूर अब तो सीएम का पड़ोस भी सुरक्षित नहीं रह गया है। सरकार के मुखिया के घर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आम नागरिक तो दूर अब तो सीएम का पड़ोस भी सुरक्षित नहीं रह गया है। सरकार के मुखिया के घर के साथ वाले मकान में भी चोर अब बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे है। कुछ ऐसा ही वाक्य करनाल में सीएम मनोहर लाल के साथ वाले घर में सामने आया है। चोरों ने बिना किसी डर और खौफ के सीएम के पड़ोस वाले मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता मकान मालिक के वापस आने के बाद चला।

KARNAL CM neighbour LIVE CHORI

हरियाणा में पुलिस व्यवस्था कितनी चाक चौबंद है, और चोर उच्चकों पर सरकार और पुलिस का कितना नियंत्रण है। ये सीएम सिटी में सीएम के पड़ोस वाले मकान में हुई चोरी की वारदात से सबके सामने आ गया।

https://youtu.be/soZELLipho0

सीएम सिटी करनाल में सीएम मनोहर लाल खट्टर के निवास स्थान के पड़ोस में चोरों ने जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया, वो सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

KARNAL CM neighbour LIVE CHORI 2

करनाल के प्रेम नगर में सीएम मनोहर लाल के साथ वाले मकान में रहने वाले बीएल टांक अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हुए थे। वापस आने पर उन्होंने घर का ताला टूटा देखा तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी। चोर मकान में रखा करीब 35 तोले सोना, 40 हजार रुपये की नकदी और कुछ अन्य सामान चुराकर ले गए। राम नगर चौकी इंचार्ज जसविंद्र तुली ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि मनोहर लाल खट्टर के सीएम बनने के कुछ दिन बाद तक यहां दो पुलिस कर्मचारी तैनात रहते थे, लेकिन उसके बाद आज तक यहां कोई सुरक्षा कर्मचारी तैनात नहीं किया गया। इतना ही नहीं एक बार तो सीएम के घर के बाहर लगी उनकी नंबर प्लेट भी चोरी हो चुकी है। हरियाणा में जब सरकार के मुखिया का घर और पड़ोस ही सुरक्षित नहीं है तो फिर आम जनता कैसे और कितनी सुरक्षित होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *