BJP से बागी हुए सैनी के खिलाफ एकजुट होने लगे बीजेपी के नेता और मंत्री

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार अपनी सरकार को घेर रहे कुरुक्षेत्र के बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ अब हरियाणा बीजेपी के मंत्री और नेता भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार अपनी सरकार को घेर रहे कुरुक्षेत्र के बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ अब हरियाणा बीजेपी के मंत्री और नेता भी आने लगे है। राज्य मंत्री नायब सैनी और सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए उनके बयानों को राजनीतिक करार दिया। अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी को राज्य मंत्री नायब सैनी ने कड़ा जवाब दिया है।

BJP MP rajkumarsaininn

नायब सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता देख रही है कि सांसद अपने कार्यकाल में क्या कर रहे है?  नायब सैनी ने कहा कि राजकुमार सैनी के बयानों से लगता है कि उनकी मंशा कुछ और है, लेकिन उन्हें ये भी ध्यान में रखना चाहिए की ये पब्लिक है, जो सब जानती है।

STATE MINISTER nayab-saini

इसी प्रकार से सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भी सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर पलटवार किया है। राजीव जैन ने कहा कि राजकुमार सैनी अभी पार्टी में नए आए है। जैन के अनुसार राजकुमार सैनी की  पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करना उनकी मंशा को प्रकट करता है, जो सब वो केवल राजनीतिक स्टेटमेंट ही दे रहे है, जोकि वास्तविकता से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी की बयानबाजी पर हाईकमान जरूर कोई फैसला लेगा।

CM MEDIA ADVISOR RAJIV JAIN

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी लगातार अपनी ही पार्टी और सरकार पर प्रहार करते रहे है। अब राजकुमार सैनी ने साफ किया था कि बीजेपी सरकार में मंत्री और सांसद तो दूर की बात है, अधिकारी सीएम तक की भी नहीं सुनते। इसके बाद ही पहली बार हरियाणा बीजेपी के नेताओं ने सांसद के बयान पर अपना पलटवार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *