नशे के दलदल ने एक और नौजवान निगला !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पांच दरिया की धरती से जाना जाता था पर अब वो पूरे देश में नशे के नाम से जाना जा रहा है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पांच दरिया की धरती से जाना जाता था पर अब वो पूरे देश में नशे के नाम से जाना जा रहा है। पंजाब में नशा किसी गंभीर बीमारी की तरह फैलता जा रहा है। जिसके शिकार पंजाब के युवा हो रहे है। पिछले काफी दिनों से नशे की लत के कारण पंजाब के युवाओं की मौत हो रही है। पंजाब सरकार इसके विरूद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है जिस कारण पंजाब में नशा अब एक सियासी मुद्दा बन गया है।

drugs

पर पंजाब में लगातार नशे के कारण नौजवानों की मौत हो रही है। ऐसा ही ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है जहां पर एक नशे की ओवरडोज के कारण एक नौजवान की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार 25 साल के कुलविंदर सिंह नशे का इतना आदी हो गया था कि नशा उसकी मौत का कारण बन गया। मृतक का परिजनों का कहना है कि अपनी मां को नगर कीर्तन के लिए छोड़ कर वह अपने दोस्त के साथ चला गया।

drugs

जिसके बाद उस मां को अपने बेटे की लाश मिली। कहा जा रहा है कि वो अपने दोस्त के साथ नशे का सेवन करके नगर कीर्तन में गया था वहां पर नशे की ज्यादा मात्रा हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतक के संगत के सभी दोस्त नशा करने वाले थे और वो उसको मरा हुआ छोड़ कर चले गए थे। इसके इलावा उन्होने पंजाब सरकार से भी गुहार लगाई कि वो नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

drugs

गौरतलब है कि ये पहला मामला नहीं है जहां पर किसी परिवार का बेटा नशे के ज्यादा सेवन के कारण बलि ना चढा हो और परिवारवालों ने पंजाब सरकार को ना कोसा हो। पंजाब में नशे के कारण कई युवकों की मौत हो गई है। यदि ऐसे ही नशे के कारण युवकों की मौत होती गई तो  पंजाब का आने वाले समय में बहुत बुरा हाल देखने को मिल सकता है क्योकि नशे के कारण युवक मर रहे है जिस कारण पंजाब का भविष्य पर खतरा बना हुआ है। इसलिए पंजाब सरकार को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *