ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के श्री गुरू राम दास हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर ही 95 लाख के करीब का सोना बरामद किया और इतनी मात्रा में सोना अधिकारियों ने अलग अलग मामले में और अलग अलग लोगों से बरामद किया है। बता दें कि अधिकारियों ने पहले 44 लाख रूपए के 24 कैरेट के 12 बिस्कूट दो युवकों से पकड़े थे जो दूबंई से आ रहे थे।
इसके बाद ही अमृतसर हवाई अड्डे पर ही तुर्कमेनिस्तान से आई 15 महिलाओं सहित 18 नागरिकों से 40 लाख रूपए के सोने के गहने बरामद किए जो पहली जुलाई को अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे।
इसके अलावा तीसरे मामले में स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक महिला के पास से 24 कैरेट की एक सोने की चैन बरामद की गई इस चैन की कीमत साढे नौ लाख रूपए थी। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।


