ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में बदमाश बिल्कुल बेखौफ हो गए है। ताजा मामले में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के गनमैन को किसी ने गोली मार दी। बूड़िया चौक के समीप हुए इस हादसे में गोली लगने के बाद विधायक का गनमैन सड़क पर बेसुध होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल गनमैन को उठाकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का यहीं कहना है कि अभी घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने के कारणों और व्यक्ति का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
Watch Video
https://youtu.be/rPLgiwrig80
