ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अफगानिस्तान के जलालाबाद में जानलेवा हमला हुआ जिस कारण 20 लोगों की मौत हो गई है।
बता दें कि ये जानलेवा बम के धमाके के कारण हुआ है।
जिस कारण इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग इसमें जख्मी हो गए है।
बताया जा रहा है इस हादसे में मरने वालों में 12 हिंदू और बाकी सिख बताए जा रहे है। इस हादसे में स्थानिक सिख नेता अवतार सिंह खालसा की भी मौत हो गई है।
कहा जा रहा है कि अवतार सिंह खालसा अक्तुबर में होने वाली सांसदी चुनाव लड़ने वाले थे। फिलहाल जख्मी लोगों को अस्पातल में भर्ती करवाया दिया गया है।
जानकारी अनुसार अफगानी राष्ट्रपति असरफ गनी दो दिनों के दौरे पर थे और आज ही वो अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए जलालाबाद पहुंचे थे।
ये धमाका वहां पर हुआ जहां पर हिंदू स्टॉल लगाते थे। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिदर सिंह ने भी इस घटना पर दुख प्रगट किया है।
Strongly condemn deadly attack by ISI on delegation of Sikhs & others on way to meet Afghan president. Let global community rise in one voice against barbaric forces of terror & vow to wipe out the menace from the world. My govt extends all help to the victims & their families.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) July 1, 2018
साथ ही उन्होने इस हादसे की निंदा भी की है। साथ ही इस हादसे में पंजाब सरकार सिख पीड़ितों और उनके परिवारों वालों की पूरी तरह से मदद करेंगे।






