ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बलात्कार के मामले बढ़ते ही जा रहे है जिस कारण पंजाब सरकार ने इस संबंधी एक अहम फैसला लिया। पर पंजाब में फैसले के बाद भी पंजाब में बलात्कार के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे है। इसी के चलते श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है।
सूत्रों का कहना है उन्होने बलात्कार के दोषियों को सरेआम गोली मार देने को कहा है। इसके इलावा उन्होने पंजाब सरकार के फैसले की भी प्रंशसा की है। साथ ही ज्ञानी गुरबचन सिंह ने ये भी कहा कि ये फैसला सिर्फ फैसला ही ना रहे बल्कि इसको अमल में भी लाया जाया।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान ये फैसला किया था कि 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ रेप करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जाएगी। पंजाब सरकार के इस फैसले की पंजाब के लोगों ने काफी प्रशंसा की थी।


