ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना की सब्जी मंडी में 28 जून को एक आढ़ती की गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लेने का दावा किया है। पुलिस ने बताया है कि ये कत्ल किसी पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए छह महीने तक निशानबाजी की प्रेक्टिस की थी। बता दें कि आरोपी और मृतक के बेटे के साथ अच्छी दोस्ती थी।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिस कारण आढ़ती ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा लिया। जिसका बदला लेने के लिए उसने आढती का कत्ल कर दिया और ये कत्ल करने के लिए आरोपी ने छह महीने तक निशाना लगाने की प्रेक्टिस की थी।
पकड़े गए आरोपी के पास से 7.65 बोर पिस्तौल, 8 कारतूस और तीन खिलौने वाली पिस्तौल भी बरामद हुई है जिसके इस्तेमाल से वो निशाना लगाना सीख रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


