ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते औऱ भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण काफी जगहों पर भुस्खलन भी हुआ है जिस कारण कई रास्ते इस वजह से बंद हो गए है।
खराब मौसम से चलते श्रद्धालुओं को कैंप में ही रोका गया है और अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि वहां पर बाढ के आने के संकेत लग रहे है जिस कारण ये निर्णय लिया गया है।
खबर ये भी आ रही है कि भुस्खलन के कारण काली माता ट्रेैक क्षतिग्रस्त हो गया है फिलहाल श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान ऱखा गया है।



