16 साल की पंजाब की बेटी ने नशे के खिलाफ उठाया ये कदम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के नौजवान नशे के दलदल में फंसते ही जा रहे है जिस कारण पिछले कुछ दिनों से नशे के कारण कई नौजवानों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के नौजवान नशे के दलदल में फंसते ही जा रहे है जिस कारण पिछले कुछ दिनों से नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो गई है। जिस कारण पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा जा रहा है कि सीएम कैप्टन अमरिदंर सिंह ने गुटका साहिब की कसम खाकर कहा था कि वो सत्ता में आने के चार हफ्ते के अंदर अंदर पंजाब में से नशे को पूरी तरह से खत्म कर देंगे।

drugs in delhi2

पर वो इस वादें को पूरा ना कर सकें और पंजाब में नशा फैलता ही जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर जालंधर की 16 साल की लड़की ने पहल करते हुए नशे के खिलाफ आवाज उठाई है।

girl

इस बच्ची की उम्र और कद बेशक छोटा है पर उसके हौंसले बुलंद है। बता दें कि बच्ची का नाम नोबल है। नोबल ने श्री अकाल तख्त साहिब को पत्र लिखकर नशे के खिलाफ मुहिम शुरू करने की मांग की है। ताकि पंजाब की जवानी को नशे से बचाया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *