ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बेअदबी की घटनाएं पंजाब में रुकने का नाम नहीं ले रही ताजा मामला अमृतसर है जहां सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने के लिए लाखों की गिनती में श्रद्धालु पहुंचते हैं वहीं बीते देनी एक महिला की ओर से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में दुख भंजनी बेरी के पास पाठ चल रहे थे और अचानक से एक महिला की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के पास पहुंचकर उसका रुमाला साहिब खींच दिया गया |
जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर उस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया वही जानकारी देते हुए एडीसीपी क्राइम जगमोहन सिंह ने बताया कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और उन्होंने एक महिला को गिरफ्तार भी किया है उन्होंने कहा कि अभी उसकी दिमागी संतुलन की जानकारी ली जा रही है और वह लुधियाना के रहने वाली है उन्होंने कहा 295 ए के तहत पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी
महिला पर बेअदबी करने का अरोप
महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब से रुमाला साहिब खींचा
आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज

