ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका की जेल में बंद 52 पंजाबी नौजवानों को रिहा करवाने का मामला सामने आने के बाद गुरदासपुर में रहने वाले एक परिवार को अपने बेटे के वापिस आने की उम्मीद दिखी है। बता दें कि एक साल से अमेरिका के टापू प्रीपोर्ट से लापता हुए गुरदासपुर के गुरदीप के परिवार को भी अपने बेटे के वापिस आने की उम्मीद बंध गई है। जिसके चलते परिवार ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को सुरक्षित वापिस लाने का प्रबंध किया जाए।
गुरदासपुर के गांव छोटा ब्यानपुर के अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे गुरदीप सिंह को पैसा कमाने के लिए अमेरिका भेजने के लिए होशियारपुर के एजेंट सुखविंदर सिंह से बात की थी। 28 जून 2017 को एजेंट उनके बेटे को अमेरिका भेजने के लिए अपने साथ दिल्ली ले गया। जिसके बाद 2 महीने तक वह एजेंट के साथ ही अलग अलग जगहों पर रहा।
साथ ही उन्होने ये भी बताया कि आखिरी बार उनके बेटे ने 2 अगस्त 2017 को उन्हें फोन करके सूचना दी कि वह अमेरिका के प्रीपोर्ट टापू पर पहुंच गया है। लेकिन इसके बाद से उनका अपने बेटे से कोई संपर्क नहीं हो सका। इस मामले से जब ऐजेंट से बातचीत की तो एजेंट भी टाल मटोल करता रहता है। जिस कारण परिजनों का कहना है कि गुरदीप का पता न चलने पर वे एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि गलत तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


