ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विवाह शादियों में गोली चलाए जाने के कारण कई मौतें हो जाने की खबर सामने आई इसके बावजुद भी लोगों ने इसको अंजाम देने के लिए अपने पैर पीछे नहीं खींचे। बल्कि इस तरह की वारदातें बढ़ती ही चली गई।
ऐसा ही ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है जहां पर एक विवाह समारोह के दौरान गोली चलाई गई। सूत्रों का कहना है कि इस गोली चलाने का दोष भाजपा नेता शीतल अंगुराल पर लगा। सूत्रों का ये भी कहना है कि उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
गणीमत यह रही है कि इस गोली से किसी को नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि दिखावा करने के लिए लोग शादी विवाह के दौरान फायरिंग करते है जिस कारण खुशी का माहौल गम में तबदील हो जाता है। फिलहाल इस मामले पर कार्रवाई की जा रही है।


