ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बहादुरगढ़- महाराष्ट्र के पुणे में चल रही नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में झज्जर के खिलाड़ी वीर खटकड़ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है | वीर ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है | वीर खटकड़ ने इस इवेंट में 24 सेकंड 78 माइक्रो सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया |
हालांकि वीर दो माइक्रो सैकेंड से नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गया | इस प्रतियोगिता में देशभर के सैकड़ों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं | पुणे में चल रही इस नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में झज्जर की महिला टीम ने भी 400 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया है |
स्विमिंग चैंपियनशिप में वीर ने झटका गोल्ड
झज्जर की महिला टीम को मिला कांस्य
पुणे में चल रही नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप
Watch Video
https://youtu.be/NylYRALlXbo

