ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज चक्का जाम किया। पर कहा जा रहा है कि उनके इस प्रदर्शन से कोई भी फायदा नहीं हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को मानने से साफ इंकार कर दिया है। सूत्रों से पता चला है कि ट्रांस्पोर्ट मंत्री अरूणा चौधरी कर्मचारियों के धरने पर कहा कि पनबस के कर्मचारी ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी नहीं है।
इनको प्राइवेट लहरी सल्यूशन लिमिटेड ने ठेके पर रखे हुए है। जिस कारण सरकार इनका कुछ नहीं कर सकती। अरूणा चौधरी ने ये भी कहा कि वो धरना कर सकते है पर ठेके के कर्मचारियों को कानून के खिलाफ जा कर पक्का नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि पंजाब रोडवेज के 1400 बसों के 6500 कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हडताल किया। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।



