ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भिवानी और आसपास के इलाके के लोगों के लिए पानी फिर से बड़ी मुश्किल बनता जा रहा है | लोगों को फिर से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है | ऐसा हम नहीं कह रहे हैं | ये सब बयां कर रहा है यमूना नहर का घटता जल स्तर | यमुना का जलस्तर गिरकर 1300 क्यूबिक तक पहुंच गया हैं | जो नहर का निचला स्तर माना जाता है | वहीं मोहला हैड तक भी पानी का स्तर 200 क्यूबिक ही आंका जा रहा है | ऐसे में मोहला हैड से संचालित होने वाले ग्रुपों की नहरें भी सूख चुकी हैं |
नहरों को पानी आपूर्ति करने वाले मोहला हैड से पानी मित्ताथल हैड को आता है | यहां से पानी जूई फीडर, गुजरानी फीडर और निगाना फीडर को पानी दिया जाता है | विभाग की मानें तो इन नहरों में एक साथ ही पानी छोड़ा जाता है और इस बार पानी हैड तक तो 12 जून को ही आ गया था मगर जूई और गुजरानी फीडर में ही पानी छोड़ा गया | निगाना फीडर में पानी नहीं छोड़ा गया | जहां पानी दो सप्ताह चलना चाहिए था वह भी महज एक सप्ताह ही चलाकर बंद कर दिया गया वहीं गर्मी से पेरशान लोगों का कहना है कि उन्होंने आस लगाई थी कि नहरों में नहा कर गर्मी से निजात मिलेगी | लेकिन अब हालात ऐसे बन गए है कि पीने के पानी ना मिलने से लाले पड़ने वाले है |
डेढ़ महीने की तड़प के बाद 15 दिन के लिए नहरों में पानी आने की उम्मीद जगी थी | लेकिन दस दिन भी नहीं गुजरे थे कि यमुना का जलस्तर गिर गया और नहरों में पानी बंद हो गया | लोगों को भय सता रहा है कि पेयजल की स्टोरेज मात्रा सात आठ दिन का ही हुआ है तो बाकी दिनों में पेयजल की सुविधा कैसे हो पाएगी | वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों की भी नींद उड़ी हुई है कि शहरवासीओं को कैसे पानी की से निजात दिलाई जाए | अधिकारी यह सोचकर ही सहमें हुए हैं कि गर्मी में उन्हें भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है |
नहर में पानी आने से पहले भी लोगों पानी खरीदकर लेना पड़ रहा था और यमूना नहर का जलस्तर घटने पर अब भी स्थिति ऐसी ही बनने वाली है | इस बार तो नहरी पानी के चलते चलते ही मामला बिगड़ता जा रहा है और अधिकारी खुद मानते हैं कि अगर इसी तरह के हालात बने रहे तो पानी के लिए लोगों को भारी किल्लत झेलनी पड़ सकती है |
