ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी गुरुग्राम की भीम गढ़ खेड़ी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है । कॉलोनी में हालात इस कदर बद से बदतर हो चुके है कि लोगो के पिछले डेढ़ महीने से पानी नहीं मिल रहा है । ऐसे में इन लोगो के सामने सड़को पर उतरने के अलावा और कोई चारा नहीं रह गया है था । नाम बड़े और दर्शन छोटे यह कहावत साइबर सिटी गुरुग्राम के लिए कहें तो गलत साबित नहीं होगा । साइबर सिटी गुरूग्राम ने भले ही अपनी अलग पहचान क्यों न बना ली हो |
। लेकिन लोगों को सुविधाए मुहैया कराने के नाम पर जिला प्रशासन अब भी नींद में ही सो रहा है । हाथों में मटके लेकर प्रदर्शन कर रही इन महिलाओं और बच्चों को तो आप देख ही पा रहें है । यह लोग साइबर सिटी गुरुग्राम में भीम गढ़ खेड़ी के निवासी है । जिनको पिछले डेढ़ महीने से पानी नहीं मिल रहा । ये लोग पानी की बुंद-बुंद के लिए प्यासे है । हालात इस कदर बदतर हो चुके है कि इन लोगों मजबूरन सड़क पर हाथ में मटके लेकर पर उतरना पड़ रहा है ।

