तंवर ने बोला बीजेपी पर हमला, कहा-हरियाणा को प्यासा मरवा रही बीजेपी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चुनाव नजदीक आने के साथ ही हरियाणा में हर दल जनता के बीच में अपनी पकड़ बनाने में लग गया है। इसी कड़ी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चुनाव नजदीक आने के साथ ही हरियाणा में हर दल जनता के बीच में अपनी पकड़ बनाने में लग गया है। इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने जींद से ट्यूब और मटका फोड़ प्रदर्शन की शुरूआत की।

मटका फोड़ प्रदर्शन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने बीजेपी और इनेलो दोनों पर ही जमकर हल्ला बोला। हरियाणा में पानी के संकट के लिए बीजेपी को दोषी ठहराते हुए तंवर ने कहा कि आज हरियाणा में बिजली-पानी का संकट है। इतना ही नहीं हरियाणा में आज नौकरी, व्यापार का भी संकट है, लेकिन हरियाणा में आज भ्रष्टाचार का संकट नहीं है, जिसका संकट होना चाहिए था। तंवर ने कहा कि आज खट्टर सरकार ने हरियाणा को प्यासा मारने का काम किया है।

तंवर ने एसवाईएल की आड़ में बिना नाम लिए इनेलो पर भी जमकर निशाना साधा। तंवर ने कहा कि आज प्रदेश में कईं ड्रामे चल रहे है, क्योंकि जो लोग एसवाईएल को रोकने का काम करते थे, आज वो ही उसका पानी लाने की बात कह रहे है।

चुनावी सीजन के दौरान एक ओर जहां कांग्रेस में ही गुटबाजी चल रही है। वहीं, कांग्रेस का हर बड़ा नेता बिना किसी अनुमति से अपने ही कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। खैर अभी देखने वाली बात ये होगी कि चुनाव के समय में हरियाणा में कांग्रेस हाईकमान किस नेता को और कितनी शक्ति देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *