रणदीप सुरजेवाला बेचारा मुनीम गिरी कर रहा- रामबिलास शर्मा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंबाला पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने न केवल अपने सांसद राजकुमार सैनी को नसीहत दी, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंबाला पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने न केवल अपने सांसद राजकुमार सैनी को नसीहत दी, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और तंवर के साथ हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधा।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही हरियाणा में राजनेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। सत्ता हो या फिर विपक्ष हर नेता दूसरे दल के नेता के खिलाफ तो बोल ही रहा है, लेकिन अब कुछ नेता विपक्षी दलों के साथ अपनी पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधने लगे है। इसी नेताओं में अब हरियाणा के शिक्षा मंत्री का नाम भी शुमार हो गया है। अंबाला पहुंचे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने ना केवल विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा, बल्कि कुरुक्षेत्र से अपनी ही पार्टी के सांसद राजकुमार सैनी का टिकट कटने का भी इशारा कर दिया।

दअरसल शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा कुछ समय के लिए अंबाला रुके थे। इस दौरान पत्रकारो से बातचीत में रामबिलास शर्मा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव समय पर होने की बात कही। साथ ही कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी के टिकट बारे उन्होंने साफ इशारा किया कि इस बार चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिलेगी। शिक्षा मंत्री ने राजकुमार सैनी को टिकट न मिलने का कारण भी बताया। आप भी सुनिए अपनी ही पार्टी के सांसद को लेकर शिक्षा मंत्री ने क्या कुछ कहा |

रामबिलास शर्मा यहीं नहीं रुके बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की ओर से बीजेपी पर लगातार किए जा रहे शब्दों के प्रहार का जवाब दिया। शिक्षा मंत्री ने सुरजेवाला को बेचारा बताते हुए उन्हें कांग्रेस में मुनीम गिरी करने वाला बताया।

रामबिलास शर्मा ने हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से निकाली जा रही जनक्रांति यात्रा और तंवर की साइकिल यात्रा पर भी जुबानी हमला बोला। रामबिलास ने हुड्डा की जनक्रांति यात्रा को जनभ्रांति यात्रा बताते हुए उसके रुकने और तंवर की साइकिल सिरसा में पंचर होने की बात कही |

चुनाव से पहले नेताओं की ओर से इस प्रकार की बयानबाजी होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अभी तक बीजेपी में केवल राजकुमार सैनी ही अपनी पार्टी के खिलाफ बोल रहे थे, पर अब रामबिलास शर्मा ने भी सैनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए संकेत दे दिया कि पार्टी अब सैनी के साथ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *