हरियाणा सीएम के बड़बोल, कहा नहीं मिला गैस कनेक्शन तो डीसी के घर से उठा कर ले जाना !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आरएसएस की ओर से हरियाणा को लेकर जारी रिपोर्ट के बाद अब सीएम मनोहर लाल भी पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आरएसएस की ओर से हरियाणा को लेकर जारी रिपोर्ट के बाद अब सीएम मनोहर लाल भी पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गए है। यहीं कारण है कि अब सीएम मनोहर लाल जनता को अपने साथ जोड़ने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसी के चलते हिसार में सीएम मनोहर लाल ने ऐसी घोषणा की, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। संघ की रिपोर्ट के बाद सीएम मनोहर लाल अब जनता को अपने साथ जोड़ने का कोई मौका नहीं चुकना चाहते। यहीं कारण है कि हिसार पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने जनसभा के दौरान ऐसी घोषणा की, जिसे सुनकर जनता ने तो तालिया बजाई, लेकिन दूसरे लोग जरूर हैरान हो गए।

Manohar Lal Khattar

 

सीएम मनोहर लाल ने मंच से वहां मौजूद लोगों से पूछा कि किन-किन के पास गैस सिलेंडर नहीं है। इस पर वहां मौजूद कईं महिलाओं ने अपना हाथ उठाया। इसके तुरंत बाद सीएम ने मंच से वहां मौजूद डीसी को दो दिन के भीतर सभी को गैस कनेक्शन दिलाने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं सीएम ने यहां तक कह दिया कि यदि दो दिन के अंदर किसी को गैस सिलेंडर नहीं मिलता तो वो डीसी के घर पर लगा सिलेंडर उठाकर ले जाए।

manohar lal khattar

सीएम मनोहर लाल यहीं नहीं रुके। मंच से बोलते हुए सीएम मनोहर लाल ये भी भूल गए कि उनकी ये बाते वहां मौजूद मीडिया कर्मचारियों के कैमरे में भी कैद हो रही है। इससे बेखबर सीएम मनोहर लाल ने मंच हर किसी को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही और ही ये भी कहा कि बीपीएल परिवार के 1600 रुपये सरकार देगी और गैर बीपीएल परिवार से 1600 रुपये लेकर उसे गैस सिलेंडर दिया जाए। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन इसके बाद सीएम साहब ने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और शासन देने का दावा करने वाले हरियाणा के सीएम ने कुछ ऐसा कहा, जिससे हरियाणा सरकार की जीरो टोलरेंस नीति की पोल खुल गई।

सीएम साहब ने कहा कि जो व्यक्ति गैस सिलेंडर के लिए 1600 रुपये नहीं दे सकते, उसके लिए भी अधिकारी पैसों की व्यवस्था करे। मंच से ये सब बोलते समय सीएम शायद ये भूल गए कि अधिकारी कैसे और कहां से इन पैसों का प्रबंध करेंगे तो फिर हरियाणा में जीरो टोल रेंस कहां से आएगा। खैर ये तो देखने वाली बात होगी कि अधिकारी कब तक और कैसे सीएम साहब के इन निर्देशों का पालन करते है, लेकिन सीएम के इस बयान के बाद इतना तो तय है कि विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर जरूर हावी हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *