ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिरोमणि अकाली दल 26 जून को सारे पंजाब में पंजाब सरकार के खिलाफ पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर धरने देने जा रही है, क्योंकि पंजाब सरकार लगभग सभी प्रदेशों से ज्यादा वैट वसूल कर लोगों पर बोझ बढ़ा रही है । यह कहना है पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने पंजाब सरकार से तेल के मुद्दे पर दोगली नीति बंद करने की बात कही । उन्होंने पंजाब में लगातार बढाई जा रही बिजली दरों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला ।
उन्होंने कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं पर पंजाब में भ्रस्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया । ढींडसा ने पंजाब में अमन कानून की स्थिति पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार शांति बहाल रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है उन्होंने पंजाब सरकार पर पंजाब में नशे को रोकने में भी नाकामयाब रहने पर भी हमला बोला । उन्होंने पंजाब सरकार पर किसानों के मसले भी हल ना करने के आरोप लगाए ।
26 जून को SAD का पंजाब में प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों पर प्रदर्शन
पंजाब सरकार आम लोगों पर बढ़ा रही है बोझ
पंजाब सरकार नशा रोकने में रही असफल- ढींडसा
Watch Video
https://youtu.be/p7gI7Pt6jO4
