जानिए पंजाब में कब मानसून देगा दस्तक !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के लोगों का गर्मी के कारण हाल बेहाल हुआ पड़ा है जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के लोगों का गर्मी के कारण हाल बेहाल हुआ पड़ा है जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर जल्द ही लोगों को इस गर्मी से निजात मिल सकती है। सूत्रों से पता चला है कि मौसम विभाग का कहना है कि 27 जून से पंजाब में मानसून की शुरूआत हो सकती है।

monsoon in punjab

इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि पंजाब के कई इलाकों में हल्की हल्की बारिश भी हो सकती है। सूत्रों का ये भी कहना है कि इस साल जुलाई में मानसून का आगमन हो जाएगा।

monsoon in punjab

साथ ही सूत्रों का कहना है कि पहली और दूसरी जुलाई को बारिश होने के 50 फीसदी आसार दिख रहे है जिसके कारण चंडीगढ़ में पहले हफ्ते में ही मानसून दस्तक दे सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *