ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने पंजाब के मशहूर सिंगर और अभिनेता को धमकी दी थी जिस कारण पंजाब पुलिस उसको तलाशने में लगी हुई है। वहीं इस मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने धमकियां और फिरौती देने के मामले में फेसबुक पर बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस का कहना था कि गैंगस्टर दिलप्रीत ने गिप्पी ग्रेवाल से फिरौती की मांग की थी। पर दिलप्रीत ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि उसने फोन करके गिप्पी ग्रेवाल से किसी भी तरह की कोई फिरौती की मांग नहीं की है।
https://www.facebook.com/dilpreetsingh.dhahan.3/posts/117424849152580
साथ ही उसने ये भी कहना है कि उसने गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर पर गीत ना गाने के लिए मना किया था। दिलप्रीत ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उसकी बात गिप्पी के मैनेजर से हुई थी जिससे अपनी बात गिप्पी तक पहुंचाने के लिए कही थी। इस दौरान उसने कोई भी फिरौती नहीं मांगी बल्कि उसने गैंगस्टरों पर किसी भी तरह के गीत ना गाने की सलाह दी थी।
साथ ही उसने ये भी कहा कि इन गीतों से पंजाब के युवकों पर बुरा असर पड़ता है। इन गीतों की वजह से ही युवक गैंगस्टर बनना चाहते है। जोकि उनके लिए और पंजाब के भविष्य के लिए बिल्कूल भी ठीक नहीं है। गौरतलब है कि गैंगस्टर ने इससे पहले परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया था जिसकी वजह भी यही बताई जा रही थी। इस हमले के बाद से ही गैंगस्टर दिलप्रीत फरार चल रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
सवाल ये भी उठता है कि दिलप्रीत ने हमला इसलिए किया था क्योकि पंजाब के गीतों में गैंगस्टर और हथियार ज्यादा प्रयोग करने लगे है और काफी समय से पंजाब के गीतों में हथियारों और गैंगस्टरों के इस्तेमाल ना करने पर सख्त निर्देश दिए गए है और इसके खिलाफ मुहिम भी चलाई जा रही है।


