ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में यदि आप बस से सफर करने के बारें में सोच रहे है तो थोड़ा सोच समझकर ही घर से बाहर निकले क्योकि पंजाब की सड़को पर कोई भी बस चलती हुई नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि अपनी मांगो को लेकर पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारी पंजाब में चक्का जाम कर दिया।
जिस कारण पंजाब में 25 जून को कोई भी सरकारी बस नहीं चल रही है। पर प्राइवेट बसें अपने समय पर चल रही है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारी राज्य के 18 जिलों में प्रदर्शन करेंगे। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि पनबस वाले अपनी मांगो को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे है। कर्मचारियों की मांग है कि उनको बिना किसी शर्त के पक्का किया जाए। साथ ही उनका ये भी कहना है कि पंजाब में चुनावों से पहले उनसे बहुत से वादें किए गए थे पर पंजाब सरकार के बनने के बाद कोई वादा पूरा नहीं किया गया। जिस कारण वो हड़ताल कर रहे है।


