Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ और हरियाणा में भारी बारिश, 12 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है. पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है. पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, यह सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री कम दर्ज किया गया. अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री से 19.4 डिग्री के बीच रहा.(Punjab-Haryana Weather Update) 

आज (रविवार) मौसम विभाग ने तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. जबकि 23 जिलों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.(Punjab Weather Update)

उधर, पिछले 24 घंटों में तीन जिलों में बारिश दर्ज की गई है. सबसे अधिक वर्षा फरीदकोट में 10.0 मिमी दर्ज की गई. फाजिल्का में 6.0 मिमी और फिरोजपुर में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) मौसम विभाग के अनुसार 12 से 19 जनवरी के बीच हरियाणा में ठंड बढ़ने की संभावना है. इस दौरान, न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. ठंडी हवाएं और बादल छाने से मौसम में ठंडक बढ़ सकती है.  

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *