मेष(Aries Horoscope)- सकारात्मक वातावरण में सहर्ष समय बिताएंगे. करीबियों से शुभता सहजता बनाए रखेंगे. कुल परिवार की निजता पर ध्यान बनाए रखेंगे. रक्त संबंधों में सुधार होगा. जीवन हर्ष आनंद से व्यतीत होगा. सगे संबंधियों का सहयोग रहेगा. विनय विवेक व सामंजस्य से काम लेंगे.
वृष(Taurus Horoscope)- कार्य व्यापार में नए प्रयासों पर ध्यान देंगे. रचनात्मकता एवं भावनात्मकता बढ़ेगी. लाभ का स्तर बेहतर बनाए रखेंगे. जीवन स्तर उूंचा रहेगा. समता सामन्जस्यता का भाव रखेंगे. धन संपत्ति के अवसर बढ़ेंगे. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. साख सम्मान में वृद्धि होगी. धैर्य धर्म रखेंगे
मिथुन(Gemini Horoscope)- कामकाज में मिश्रित परिणाम बनेंगे. निवेश के मामलों में लापरवाही व ढिलाई से बचें. सूझबूझ से आगे बढ़ने का समय है. खर्च में सजगता बनाए रखें. रिश्तों में संवेदनशीलता रहेंगी. सामंजस्यता रखेंगे. पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे. अतिथि का सम्मान करेंगे. यात्रा की संभावना है. बड़ा सोंचे.
कर्क(Cancer Horoscope)- आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. पेशेवर मामलों में उत्तम स्थिति बनी रहेगी. तेजी से विविध कार्य पूरे करेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. अर्थ व्यापार में सफलता पाएंगे. विभिन्न उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. लाभ और प्रभाव में वृद्धि रहेगी. विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी. संवाद संपर्क प्रभावशाली होगा.
सिंह(Leo Horoscope)- कार्य व्यापार में साख सम्मान में वृद्धि होगी. प्रबंधकीय कार्यों को पूरा करेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. आपसी सहयोग का भाव बना रहेगा. लाभ के अवसर बढेंगे. यात्रा पर जा सकते हैं. इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी. कार्यकारी संबंधों में सहजता बढ़ेगी. आर्थिक विषयों में सक्रियता रहेगी.
कन्या(Virgo Horoscope)- भाग्य की सबलता बनी रहेगी. चहुंओर सफलता की संभावनाएं बनेंगी. विविध परिणाम पक्ष में बनेंगे. योजनाएं बेहतर बनी रहेंगी. विविध गतिविधियों से प्रमुखता जुड़ सकते हैं. आस्था अध्यात्म को बल मिलेगा. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. बंधु बांधवों से सहयोग बना रहेगा. परिस्थिति में तेज सुधार होगा.
तुला(Libra Horoscope)- आवश्यक विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे. अधिकारियों से संवाद संपर्क संवारेंगें. प्रेम स्नेह के मामलों में सजगता का व्यवहार बढ़ाएं. करीबियों की सीख सलाह बनाए रखेंगे. नियम कानून के साथ आगे बढ़ेंगे. संतुलिग ढंग से आगे बढ़ेंगे. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. अजनबियों पर भरोसा न करें.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- परिजनों के साथ स्मरणीय पल साझा करेंगे. संबंधियों से करीबी बढ़ेगी. टीम का सहयोग पाएंगे. उद्योग व्यापार में उत्साह और सहजता बनाए रहेंगे. साझीदारी के प्रयासों में गति बनाए रखेंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. कार्ययोजनाएं लक्ष्य पाएंगी. उपलब्धियां उत्साहित रखेंगी. दाम्पत्य में प्रेम विश्वास बढ़ेगा.
धनु(Sagittarius Horoscope)- आवश्यक विषयों में नियमितता बनाए रहेंगे. मेहनत से मामले संवारेंगे. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहें. कामकाजी प्रयास आगे बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण कार्या में समय देंगे. सेवा संबंधी लक्ष्य पूरा करेंगे. लिखापढ़ी के कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे. सफेदपोष ठगों से बचाव रखेंगे. विनम्रता बनाए रहें.
मकर (Capricorn Horoscope)- लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. मित्रों का साथ और सहयोग रहेगा. मन बुद्धि से सक्षम रहेंगे. कला कौशल से जगह बनाएंगे. आवश्यक कार्य समय से पूरे करेंगे. तेजी का प्रयास रखेंगे. नवीनता पर जोर देंगे. सोच बड़ी रखेंगे. विनम्रता व आज्ञाकारिता रखेंगे. अध्ययन अध्यापन संवरेगा
कुंभ(Aquarius Horoscope)- शासन और प्रबंधन के प्रयासों में जोर बनाए रखेंगे. परिवार में सभी से सहजता बनाए रहें. उपलब्धियों पर फोकस रखेंगे. घरेलू विषयों पर ध्यान देंगे. जनसंपर्क का लाभ मिलेगा. व्यापार बेहतर बना रहेगा. उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. आस्था विश्वास से कार्य करें. स्पष्टता बढे़गी.
मीन(Pisces Horoscope)- आर्थिक एवं सामाजिक मामलों में सहजता रखेंगे. साहस पराक्रम पर जोर होगा. वाणिज्यिक गतिविधियों पर ध्यान देंगे. आवश्यक कार्यां में तेजी लाएंगे. संपर्क का दायरा बड़ा हागा.संवाद संचार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. भावनात्मक विषयों में अंकुश बढ़ाएंगे. बंधु बांधवों से करीबी बढ़ेगी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



