Raghav Chadha and Parineeti Chopra News:आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और उनकी मंगेतर बॉलीवुड परिणीति चोपड़ा ने सिखों के पवित्र स्थान श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका. आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से सगाई की है. दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं.
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को शुक्रवार रात अमृतसर एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया.एयरपोर्ट से इस जोड़े की तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं .
परिणीति चोपड़ा ने सफेद भारतीय पोशाक पहनी थी, जबकि उनके मंगेतर राघव नेहरू जैकेट के साथ सफेद पोशाक में नजर आए.फैंस उनकी तस्वीरें देखकर खुश हो रहे हैं. परिणीति पिछले कई महीनों से आप नेता के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. इससे पहले इस कपल (राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा) को राजस्थान के अलग-अलग शहरों जैसे जयपुर और उदयपुर में स्पॉट किया गया था.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपनी शादी का वेन्यू तय करने के लिए उदयपुर गए थे. कहा जा रहा है कि परिणीति अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलते हुए राजस्थान में शादी करेंगी.
परिणीति चोपड़ा की आने वाले प्रोजेक्ट
बात करें परिणीति चोपड़ा के आने वाली फिल्म चमकीला में दिलजीत दोसांझ के साथ नज़र आएंगी. बता दें इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो प्रसिद्ध पंजाबी गायकों अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकीला के इर्द-गिर्द घूमती है

