जेजेपी की मीटिंग पर पुलिस का पहरा ! कार्यालय के रास्तों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात !

जींद, 25 अगस्त । जेजेपी कार्यालय में होने वाली पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए है। कार्यालय…

जींद, 25 अगस्त । जेजेपी कार्यालय में होने वाली पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए है। कार्यालय की ओर जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस ने बेरिकेटिंग कर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है।

हालांकि प्रशासन की ओर से किसानों को इस मीटिंग में जेजेपी के किसी बड़े नेता के शामिल नहीं होने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। बता दें कि किसानों की ओर से बीजेपी और जेजेपी नेताओं की एंट्री बैन की गई है। ऐसे में जेजेपी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग को लेकर प्रशासन कोई ढील नहीं बरतना चाहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *