गैंगवार के चलते तीन लोगों को मारी गोली, दो की मौत, एक घायल

झज्जर, 25 अगस्त (सुमित कुमार)। गैंगवार (Gangwar) के चलते बहादुरगढ़ के गंव आसौदा में कार सवाल कुछ लोगों ने तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर…

झज्जर, 25 अगस्त (सुमित कुमार)। गैंगवार (Gangwar) के चलते बहादुरगढ़ के गंव आसौदा में कार सवाल कुछ लोगों ने तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग (firing) में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसपी राजेश दुग्गल ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

इसे भी पढ़े : पुत्रवधु के अवैध संबंध के शक में ससुर बना हैवान ! चार लोगों को उतार दिया मौत के घाट !

डीएसपी राहुल देव (DSP Rahul Dev) ने बताया कि शाम के समय एक दुकान के बाहर चारपाई पर कुछ लोग बैठे हुए थे। उसी समय एक कार में कुछ लोग सवार होकर वहां आए और आते ही उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नरेश और संजय के रूप में हुई है। वहीं, घायल अनिल की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। हमलावर घटना को आसानी से अंजाम देकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़े : सिरफिरे आशिक़ ने युवती का अपहरण कर की छेड़छाड़ और मारपीट ! लोग शिकायत लेकर पहुंचे मंत्री के कार्यालय !

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। झज्जर जिले के एसपी राजेश दुग्गल (SP Rajesh Duggal) ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि मामले को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। गांव में काफी समय पहले एक गैंगवार शुरू हुई थी, जिसकी डिटेल खंगाली जा रही हैं। हमलावरों (Attacker) की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।

बता दें कि गांव में काफी लंबे समय पहले इस गैंगवार की शुरुआत हुई थी। अब आसौदा गांव के सुरेश और रोहित उर्फ रेसकोप के बीच लंबे समय से गैंगवार चली आ रही है। इस गैंगवॉर के कारण अब तक आसौदा गांव के 8 से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। आसौदा गांव में हुई गोलीबारी इसी गैंगवार का नतीजा है। अगर समय रहते पुलिस ने इन गैंग्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, तो न जाने कितनी जाने इस गैंगवार की भेंट चढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *