Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में भारी उछाल, चांदी भी महंगी, यहां जानें अपने शहर के रेट

Gold-Silver Price Today: भारतीय सराफा बाजार में सोने के दामों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. ये कीमतें पिछले दो हफ्तों में सबसे ज्‍यादा…

Gold-Silver Price Today: भारतीय सराफा बाजार में सोने के दामों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. ये कीमतें पिछले दो हफ्तों में सबसे ज्‍यादा है. शादियों के सीजन की वजह से सोने की मांग बढ़ गई है. इससे सोने की कीमतों में उछाल आया है.  भारतीय सराफा संघ ने बताया कि सोने की कीमत में यह बढ़ोतरी शादियों के लिए ज्‍यादा खरीदारी की वजह से हुई है. इससे पहले 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था.(Gold-Silver Price Today)

कीमत बढ़ने के बाद भी खरीदारी (Gold-Silver Price Today) 
सराफा एसोसिएशन के मुताबिक सोने और चांदी की कीमत कम ज्यादा होने के बाद भी बाजार में बूम बना हुआ है. प्रदेश में रोज 50 करोड़ का कारोबार होता है. इसमें से करीब 25 करोड़ का कारोबार निवेशकों का होता है जो सोने और चांदी में निवेश करते हैं. बाकी का कारोबार जेवरों का होता है. अब रोज इससे ज्यादा का कारोबार हो रहा है.  शादियों का सीजन होने के कारण बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है. कीमत बढ़ने के बाद भी बाजार में इसका असर नहीं है.

सोने-चांदी के भाव (Gold-Silver Price Today) 
सोने और चांदी की कीमत दीपावली के पहले रिकॉर्ड बनाने के बाद इस माह नवंबर में लगातार कम हुई. एक सप्ताह पहले शुक्रवार को बाजार बंद होने के एक दिन पहले राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने के दस ग्राम की कीमत जीएसटी के साथ 76500 रुपए थी. यानी रिकॉर्ड कीमत 82200 से कीमत 5700 रुपए कम हो गई थी. इसी तरह से चांदी की कीमत 90500 रुपए हो गई. यानी चांदी की कीमत में 11 हजार की कमी आई थी. इस सप्ताह जब सोमवार को बाजार खुला तो कीमत वापस बढ़ने लगी और अब एक सप्ताह बाद ठीक शुक्रवार को सोना जहां 80 हजार पार होकर 80200 रुपए हो गया है. वहीं चांदी की कीमत 93500 हो गई है.

ऐसे चेक करें सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today) 
बता दें कि ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *