Petrol-diesel price Update: कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट तय किए जाते हैं. आज यानी 23 जुलाई 2024 की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 75.17 डॉलर प्रति बैरल जबकि WTI क्रूड 71.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. (Petrol-Diesel Price Today)
राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट (Petrol-diesel price Update)की जाती हैं. भारतीय तेल कंपनियों के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है.
महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत? (Petrol-Diesel Price Today)
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपये है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर व डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर हैं.
SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट (Petrol-Diesel Price Today)
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



