Indore News: इंदौर के दलाल बाग में हो रही एक शादी के दोरान दुल्हन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. दरसल, दलाल बाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उस समय हंगामा हो गया. जब एक महिला ने दुल्हन के साथ मारपीट की. इसके बाद थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. (The groom ex girlfriend reached the wedding venue you cant even imagine)
मिली जानकारी के मुताबिक, शादी की रस्मों के दौरान अचानक एक महिला गुस्से में वहां पहुंची और दुल्हन सपना चौहान के साथ मारपीट करने लगी. महिला ने शादी का विरोध करते हुए दुल्हन को अपमानित किया. दुल्हन (सपना) ने आरोप लगाया कि यह महिला दूल्हे की पहली प्रेमिका है.
शादी के मंडप में दुल्हन को पीटा
इस घटना से आहत होकर दुल्हन सपना ने शादी से इनकार करते हुए मंडप छोड़ दिया और सीधे मल्हारगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. सपना ने थाने में बताया, दूल्हे की पूर्व प्रेमिका ने उसके साथ मारपीट की. अब मैं इस शादी के लिए तैयार नहीं हूं और पुलिस से मदद की उम्मीद कर रही हूं.
मल्हारगंज थाने के एसआई विजय धुर्वे ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और दूल्हा भी थाने पर आ चुका है, दोनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, मारपीट करने वाली महिला थाने में मौजूद नहीं है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला के दूल्हे से किस तरह के संबंध थे और शादी में हंगामे का असली कारण क्या है. दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया है. वहीं दूल्हे नीलेश ने पुलिस से कहा कि वो मारपीट करने वाली महिला को जानता है पर उसका उससे कोई लेना देना नहीं है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



